खुर्जा में युवक से मारपीट और हवाई फायरिंग का VIDEO:घटना CCTV में कैद,उधार पैसे लेने गए युवक को 8 लोगों ने पीटा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 25, 2025
"खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दशहरा खेरली गांव के निवासी अंकित कुमार पशुओं की खल और भूसे का व्यवसाय करते हैं। वह देर रात डाबर गांव में खल के उधार के पैसे लेने गए थे। शिव मंदिर पुलिया के पास खड़े अंकित को उस्मापुर गांव के भूरा उर्फ प्रमोद सोलंकी, चीमनपुर के गब्बर और भोगपुर के डब्बू समेत पांच अज्ञात लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने बिना किसी कारण के अंकित की पिटाई शुरू कर दी। राहगीरों के आने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंच गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई राहगीरों ने घायल अंकित को मुनी सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर अरनिया थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।"
Related Articles
बुलंदशहर में सिर पर वार कर हत्या की आशंका:खाली प्लॉट में मिला युवक का शव,पुलिस ने परिजनों को दी सूचना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 23, 2026
बुलंदशहर में किसानों ने पगड़ी बांधकर किया सम्मान:खाद उपलब्धता और कालाबाजारी पर कार्रवाई की,कृषि अधिकारी सम्मानित किए गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 23, 2026
जीतू सैनी के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच शुरू50 हजार का इनामी था,ट्रिपल मर्डर के आरोपी से हुई थी पुलिस की मुठभेड़...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 23, 2026