बुलंदशहर में किसानों ने पगड़ी बांधकर किया सम्मान:खाद उपलब्धता और कालाबाजारी पर कार्रवाई की,कृषि अधिकारी सम्मानित किए गए...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 23, 2026
बुलंदशहर में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी रोकने के प्रयासों के लिए जिला कृषि अधिकारी का सम्मान किया गया। किसानों ने उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया। किसान नेता मांगेराम त्यागी ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी ने ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक किसान को उसकी आवश्यकतानुसार खाद मिल सके। साथ ही, उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। किसानों के अनुसार, प्रशासन की सतर्कता और सख्ती के कारण खाद माफियाओं की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। इससे किसानों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिली है और कृषि कार्यों के लिए आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता सुचारु बनी हुई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026