बुलंदशहर में सिर पर वार कर हत्या की आशंका:खाली प्लॉट में मिला युवक का शव,पुलिस ने परिजनों को दी सूचना...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 23, 2026
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में सिद्धेश्वर मंदिर के पास महेश वाटिका के निकट एक खाली प्लॉट में अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को प्लॉट के पास से शराब के कुछ खाली टेट्रा पैक भी मिले हैं। शुरुआत में शव की पहचान करना मुश्किल था। मृतक के हाथ पर 'कमल' गुदा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से बाद में मृतक की पहचान नगला शेखू गांव निवासी कमल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
Related Articles
बुलंदशहर में किसानों ने पगड़ी बांधकर किया सम्मान:खाद उपलब्धता और कालाबाजारी पर कार्रवाई की,कृषि अधिकारी सम्मानित किए गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 23, 2026
जीतू सैनी के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच शुरू50 हजार का इनामी था,ट्रिपल मर्डर के आरोपी से हुई थी पुलिस की मुठभेड़...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 23, 2026
बुलंदशहर अस्पताल में मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिला:तीमारदार हाथ-पैर पकड़कर ले गए,वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 23, 2026