जीतू सैनी के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच शुरू50 हजार का इनामी था,ट्रिपल मर्डर के आरोपी से हुई थी पुलिस की मुठभेड़...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 23, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा में 30 अप्रैल 2026 को एक पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी जीतू सैनी मारा गया। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। यह मुठभेड़ 30 अप्रैल 2026 की रात 5:06 बजे खुर्जा-चोला रोड पर हसनपुर मोड़ के पास हुई। अनूपशहर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, SWAT टीम और खुर्जा नगर पुलिस वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, नीली स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर स्कूटी सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में खुर्जा निवासी जीतू सैनी पुत्र सुभाष सैनी घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीतू सैनी खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर कांड का मुख्य आरोपी था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। इस मुठभेड़ में SWAT इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम के बाएं बाजू और मुख्य आरक्षी मोहित मलिक के दाएं बाजू में गोली लगी। खुर्जा नगर इंस्पेक्टर और मुख्य आरक्षी कपिल नैन की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली के निशान पाए गए हैं। बुलंदशहर के जिलाधिकारी के आदेश पर, 30 अप्रैल 2026 को खुर्जा के उप जिलाधिकारी (SDM) को इस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच का जिम्मा सौंपा गया है। सुप्रीम कोर्ट, मानवाधिकार आयोग और उत्तर प्रदेश के डीजीपी के दिशानिर्देशों के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ या फायरिंग में मौत होने पर दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 176 के तहत मजिस्ट्रेट जांच अनिवार्य है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026