सीबीएसई एथलेटिक्स में तीन स्वर्ण पदक जीते:जेपी विद्या मंदिर की छात्राओं ने रचा इतिहास,हुविषिका ने डिस्कस थ्रो में बनाया रिकॉर्ड...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2025
सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर 2025-26 में जेपी विद्या मंदिर, अनूपशहर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। पैराडाइज पब्लिक स्कूल, सैफई में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीते। कक्षा 9 की छात्रा हुविषिका ने अंडर-14 डिस्कस थ्रो में 21.59 मीटर का थ्रो कर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने नेशनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इस वर्ष पहली बार अंडर-14 डिस्कस श्रेणी को प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। कक्षा 12वीं की धृतिका ने अंडर-19 डिस्कस थ्रो में 29.68 मीटर का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। कक्षा 9 की प्रधी ने शॉट पुट में 8.16 मीटर का प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। टीम मैनेजर ज्योति गुप्ता का भी इस सफलता में योगदान रहा। प्रतियोगिता में 400 से अधिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीनों विजेता छात्राएं पीटीआई और हॉस्टल इंचार्ज विवेक वर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिदिन अभ्यास करती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने विजेता खिलाड़ियों और कोच का स्वागत किया। उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
Related Articles
मथुरा में हेमा मालिनी हूटर वाले ऑटो में घूमीं:खुद कटवाया 1 हजार का चालान,शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026
बुलंदशहर में युवक को गधे पर बैठाकर निकाली रैली:सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,महंगाई के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026

बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़:प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई,12 घूसें और 18 लातें मारी,पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026