8 महीने से सड़क खराब,लोगों का फूटा गुस्सा:जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,ठेकेदार की जेसीबी मशीन रोकी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 23, 2026

बुलंदशहर के साठा मोहल्ले में सड़क खराब होने से नाराज लोगों ने ठेकेदार की जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को रोक लिया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। लगभग आठ महीने पहले वार्ड नंबर 22 के साठा राधानगर रोड पर पानी की दो बड़ी पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। इस खुदाई के दौरान घरों में जा रही पानी की पाइपलाइनें और सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। कार्यदायी संस्था ने आठ महीने बीत जाने के बाद भी इन क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत नहीं कराई है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के मजदूर एक-दो दिन काम करने के बाद हफ्तों तक गायब रहते हैं, जिसके कारण काम पूरा नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि इस कार्य में आठ महीने से अधिक का समय लग गया है। nवार्ड 22 स्थित साठा राधानगर रोड से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। यह सड़क शहर को बाईपास से भी जोड़ती है और इसी पर सब्जी मंडी भी स्थित है। खराब सड़क और खुले गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दर्जनों महिला-पुरुष घायल हुए हैं। इसके बावजूद ठेकेदार, कार्यदायी संस्था, नगर पालिका और सिंचाई विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया है। धूल भरी हवा, सड़कों पर गड्ढे और पूरी तरह टूटी सड़क से परेशान होकर क्षेत्रीय लोगों का सब्र टूट गया। उन्होंने पहले वार्ड पार्षद का घेराव किया और फिर ठेकेदार की जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही रोक लिया। वार्ड 22 के लोगों ने आज जिलाधिकारी से मिलकर ठेकेदार और कार्यदायी संस्था के खिलाफ शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को जल्द ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026