यूरिया की कालाबाजारी: डीएम ने जांच समिति गठित की:एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 23, 2026
बुलंदशहर में यूरिया की कथित कालाबाजारी के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने मामले की जांच के लिए एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में एसडीएम न्यायिक सदर, जिला विकास अधिकारी तथा डीएफएमओ को सदस्य बनाया गया है। जिलाधिकारी ने समिति को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को मिलने वाले यूरिया की कालाबाजारी के सिंडिकेट का मास्टरमाइंड जिला भाजपा का एक बड़ा नेता बताया जा रहा है। यही नेता मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी में अवरोधक बना हुआ है। डीएम कुमार हर्ष ने आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026