बुलंदशहर में रास्ते के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट:वीडियो आया सामने,घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला... TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 23, 2026
बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित दौलतगढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौरभ पुत्र राजपाल ने थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर में दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनका नानक पुत्र पृथ्वी सिंह से खेत में रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। सौरभ के अनुसार, नानक और उसके बेटों रिंकू, केशव, धर्मवीर ने उनके घर में जबरन घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने गाली-गलौज भी की, जिससे सौरभ को कई चोटें आईं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026