बुलंदशहर में कोर्ट से लौटते समय महिला पर हमला:हायर सेंटर रेफर,ई-रिक्शा रुकवाकर बदमाशों ने मारी गोली...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2025
बुलंदशहर कोर्ट से लौट रही एक महिला पर काली नदी के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। पीड़िता पूजा अपने पति हरीश से चल रहे विवाद की सुनवाई के लिए कोर्ट आई थी। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई। पूजा की ससुराल कोतवाली देहात क्षेत्र के नैथला गांव में है। उसका मायका खानपुर थाना क्षेत्र के भदौरा में है। कोर्ट से लौटते समय पति हरीश ने पूजा को गाड़ी में बिठाकर छोड़ने की बात कही। काली नदी से पहले उसने पूजा को ई-रिक्शा में बैठा दिया। काली नदी पर घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने ई-रिक्शा रुकवाया और पूजा पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल पूजा को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
Related Articles
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे,जटिया अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाकर बांटे फल,भाजपा का सेवा कार्यक्रम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 09, 2026
सुरजावली गांव में भागवत सप्ताह ज्ञान का दूसरा दिन:व्यास महाराज ने भागवत की उत्पत्ति और आत्महत्या पर प्रकाश डाला...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 09, 2026
सिकंदराबाद के रेडीमेड शोरूम में लगी आग:मचा हड़कंप,आग लगने से अफरा-तफरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 09, 2026