बुलंदशहर में हाईटेंशन तार टूटने से दो भैंसों की मौत:कई गांवों की बिजली गुल,बिजली विभाग पर लाइन शिफ्ट न करने का आरोप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 26, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहमदाबाद में एक गंभीर घटना सामने आई है। रात करीब 11 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर किसान मुबारक के आंगन में बंधी दो भैंसों पर गिर गया। इस हादसे में दोनों भैंसों की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार आबादी क्षेत्र से हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की गई थी। विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुबह तक कई गांवों की बिजली बंद रही। किसान परवेज ने बताया कि विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। मुबारक भैंसों का दूध बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। ग्रामीणों ने किसान मुबारक को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गुलावठी में यह पहला हादसा नहीं है। शहर में भी विद्युत हाईटेंशन लाइन घरों और दुकानों के ऊपर से गुजरती है। इससे पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। लोगों की बार-बार शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
Related Articles
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे,जटिया अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाकर बांटे फल,भाजपा का सेवा कार्यक्रम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 09, 2026
सुरजावली गांव में भागवत सप्ताह ज्ञान का दूसरा दिन:व्यास महाराज ने भागवत की उत्पत्ति और आत्महत्या पर प्रकाश डाला...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 09, 2026
सिकंदराबाद के रेडीमेड शोरूम में लगी आग:मचा हड़कंप,आग लगने से अफरा-तफरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 09, 2026