खुर्जा में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी, VIDEO:सेरेमिक मिट्टी से भरा वाहन जलकर राखMसड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 16, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में सोमवार को एक ट्रांसफॉर्मर से निकली चिनगारी से सड़क किनारे खड़े ट्रक में आग लग गई। यह घटना कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष मार्ग की है। ट्रक राजस्थान से सेरेमिक मिट्टी लेकर खुर्जा की फैक्ट्री आया था। ट्रांसफॉर्मर के पास खड़े ट्रक में चिनगारी गिरते ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया। इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। इस घटना में ट्रक में लदी लाखों रुपए की सेरेमिक मिट्टी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह जल गया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026