खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 11, 2026
खुर्जा के जंक्शन रोड स्थित पंचवटी कम्युनिटी भवन में रविवार शाम भक्ति और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। यह अवसर खुर्जा में जन्मे परम पूज्य श्री 1008 स्वामी निखिलेश्वरानंद माधौ बिहारी दास महाराज जी के भव्य सम्मान समारोह का था। हाल ही में उन्हें षड्दर्शन साधुसमाज अखिल भारतीय सनातनधर्म रक्षा समिति द्वारा 'महामंडलेश्वर' पद से अलंकृत किया गया है। इसी खुशी में श्रीजी संकीर्तन मंडल द्वारा इस अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों से पधारे संत-महात्माओं, विद्वानों और ब्रज रसिकों ने महाराज जी को पटका पहनाकर एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर उनका अभिनंदन किया। अपने आशीर्वचन में महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति केवल कठिन साधना और अनन्य भक्ति से ही संभव है। उन्होंने प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में सच्चाई, सेवा, तप और त्याग का मार्ग अपनाने का संदेश दिया। महाराज ने दीन-दुखियों की निस्वार्थ सेवा को ही धर्म का सच्चा स्वरूप बताया। कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने इसे पूरे क्षेत्र और सनातन समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने उस मातृशक्ति को नमन किया जिन्होंने ऐसे तेजस्वी संत को जन्म दिया। ऋषिकेश से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मानंद महाराज ने जोर दिया कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति के उत्थान और धर्म की रक्षा के लिए ऐसे ओजस्वी संतों की समाज को महती आवश्यकता है बरसाना से आए सुनील जी ने उपस्थित जनसमूह को गौ-सेवा और गौ-संरक्षण का संकल्प दिलाया। समाज कल्याण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता 'कांटे वाले' ने कहा कि खुर्जा 'छोटी काशी' के रूप में विख्यात है और ऐसे संतों के जन्म से यह भूमि तीर्थ के समान पावन हो गई है। सम्मान समारोह के दौरान सांस्कृतिक छटा भी बिखरी। विपिन श्याम दीवाना सहित अनेक ब्रज रसिकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। राधे-कृष्ण के जयकारों और भक्तिमय संगीत पर पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वामी मनुष्य मित्र महाराज, योगेश आचार्य, भगवान दास सिंघल, शाकुल तायल, अनुज सोलंकी, चंद्र मोहन मित्तल, बसंत कानोडिया, उमाशंकर अग्रवाल, प्रदीप पंडित, पीयूष अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, देवेश कौशिक, अजय कौशल, महेश भार्गव, विकास वर्मा, बकुल तायल, हैप्पी वर्मा, विकास सोनी, विपिन गोयल, साधना अग्रवाल, विपिन सिसोदिया, राम दिवाकर और मोहित कौशिक सहित भारी संख्या में सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026