बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 11, 2026
बुलंदशहर में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने के लिए पुलिस कप्तान ने बड़ा एक्शन लिया है। कल 100 सिपाहियों के तबादले के बाद आज 33 चौकी इंचार्ज को इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा कई दारोगाओं को चार्ज दिया गया है तो कई को पैदल किया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम कंट्रोल के लिए यह फेरबदल किया गया है। थाना डिबाई में तैनात विनय कुमार को एसपी देहात का वाचक, ज्ञानेंद्र सागर को साइबर क्राइम से खुर्जा जंक्शन चौकी, हिमांशु चौधरी को खुर्जा जंक्शन से चौकी सराय, अजय सिंह को चौकी सराय से जहाँगीराबाद चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुष्पेंद्र यादव को कोतवाली देहात से बुर्ज उस्मान चौकी खुर्जा, शुभम कुमार को चिट्टा चौकी से बाग रिसालदार चौकी खुर्जा, अमित कुमार को स्याना से मकदूमगंज चौकी, तेजेन्द्र पाल को स्याना से तहसील चौकी खुर्जा भेजा गया है। पंकज चौधरी को डिबाई से जहाँगीराबाद, विपिन कुमार को बुर्ज उस्मान से चिट्टा चौकी, सौरभ कुमार को मकदूमगंज चौकी से ऊंचागांव चौकी भेजा गया है। श्रीओम गौतम को बाग रिसालदार चौकी से जज कंपाउंड चौकी भेजा है। राशु त्यागी को अनूपशहर से जाडोल चौकी भेजा गया है। अलका चौधरी को प्रभारी महिला बाल सुरक्षा बनाया गया है। सुनील कुमार को जज कंपाउंड से ताल बिबियाना चौकी भेजा गया है। रोबिन कुमार को सहकारी नगर से थाना खुर्जा देहात, देवा सिंह को पुलिस लाइन से सहकारी नगर चौकी, विक्रम सिंह को तहसील चौकी से आवास विकास चौकी बुलंदशहर भेजा गया है रविन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से डिबाई, राजवीर गौतम को पुलिस लाइन से थाना सिकन्दराबाद, सौरभ कुमार को आवास विकास से थाना कोतवाली देहात, सुमित कुमार को स्याना से जेल चौकी, सोमनाथ राय को डिबाई से जहाँगीराबाद, प्रशांत कुमार को राजघाट से थाना अहमदगढ़, उमाशंकर को नरोरा से राजघाट चौकी भेजा गया है। इसके अलावा भूपेंद्र सिंह को करोरा चौकी से धर्मपुर चौकी, राजीव चौहान को ततारपुर से मलकपुर चौकी, रवि कुमार को मलकपुर से ततारपुर चौकी, राजीव चौहान को ऊंचागांव से करोरा चौकी भेजा गया है। अनीस अहमद को स्याना से अहमदगढ़, सोमपाल सिंह, इंद्रजीत को यातायात से पुलिस लाइन भेजा गया है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026