पत्नी ने वीडियो जारी कर सीआरपीएफ जवान पर लगाए आरोप:बोली- जाति छिपाकर शादी की, अब जान से मारने की धमकी दे रहा... TV News Kal Tak
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 03, 2026
बुलंदशहर के गुलावठी में एक सीआरपीएफ जवान की पत्नी ने वीडियो जारी कर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसके पति ने जाति छिपाकर उससे शादी की और बाद में उसके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पत्नी ने वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने उसे गुमराह कर विवाह किया था। उसे मैरिज होम में इस बात की जानकारी मिली तो उसने विरोध भी किया, लेकिन उसकी मां और कुछ रिश्तेदारों ने उसे जबरन बिना फेरे लिए पति दर्शन के गांव भटौना स्थित ससुराल भेज दिया। महिला का कहना है कि दर्शन के घर पहुंचने के बाद उसने देखा कि वह बहुत शराब पीता है। कई बार उसने गाली-गलौच कर मारपीट की। रात में वह चाकू लेकर उसके पीछे घूमता था और जान से मारने की धमकी देता था। महिला ने दावा किया कि उसके पास कई ऑडियो सबूत हैं। गंदी गालियां देता है और मारपीट करता महिला ने अपनी जान बचाने के लिए दर्शन का घर छोड़ने का फैसला किया, जिसके बाद पति ने उस पर गहने और नकदी ले जाने तथा किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग जाने का गलत आरोप लगा दिया। युवती ने वीडियो में साफ कहा है कि वह किसी भी हाल में उस युवक के साथ नहीं रहेगी और उसने सबूतों के साथ कोतवाली गुलावठी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि विवाहिता ने पुलिस को जांच में बताया है कि उसका पति उससे दुर्व्यवहार करता है, गंदी गालियां देता है और मारपीट करता है। वह उसके साथ रहने को तैयार नहीं है और फिलहाल अपनी बहन के यहां रह रही है। शिकायतकर्ता (पति) द्वारा सिपाही पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप निराधार हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026