राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद डॉ. भोला सिंह पहली बार सियाना विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। रविवार को उनके स्वागत में एक रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में हजारों गाड़ियां शामिल हुईं। आयोजकों के अनुसार, रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे कई जगहों पर सड़कें समर्थकों और गाड़ियों से भर गईं। रोड शो का सबसे खास नजारा ऊंचागांव ब्लॉक के नरसेना गांव में दिखा। सांसद का काफिला पहुंचते ही ग्रामीणों ने जेसीबी से फूलों की बारिश की। ऊपर से बरसते फूलों के बीच ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. भोला सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों में काफी उत्साह था।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026