गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 21, 2026
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम
बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। अनूपशहर से गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक 'छोटा हाथी' वाहन पलट गया। यह हादसा अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे 509 पर गांव बरखेड़ा हसनगढ़ी (काली नदी के पास) हुआ। वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र के गांव करेलिया के श्रद्धालु गणेश विसर्जन के लिए अनूपशहर गए थे। विसर्जन के बाद वे अपने गांव लौट रहे थे। बरखेड़ा हसनगढ़ी काली नदी के पास अचानक वाहन का पिछला टायर फट गया। गाड़ी तेज रफ्तार में थी, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और वाहन सड़क पर पलट गया। इस घटना में प्रिंस और ड्राइवर यतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
Related Articles
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
बुलंदशहर में प्रदूषण फैलाने वाला हॉट मिक्स प्लांट सील:चिमनी से निकल रहा था जहरीला धुआं, नियमों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026