डॉक्टर ने सिपाही और गर्भवती पत्नी पर किया हमला:आरोपी हिरासत में,स्याना में कार में टक्कर के बाद विवाद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 05, 2025

स्याना में एक डॉक्टर और सिपाही की कार के बीच टक्कर के बाद डॉक्टर ने सिपाही और उनकी गर्भवती पत्नी पर हमला कर दिया।
कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित यादव अपनी गर्भवती पत्नी का चेकअप करवाकर घर लौट रहे थे।
घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। स्टेट हाईवे पर डॉक्टर केपी सिरोही ने दो बार उनकी गाड़ी रोकी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। उन्हें पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिरासत के दौरान डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। हिरासत के दौरान डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई।
बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वे औरंगाबाद में एक निजी अस्पताल चलाते हैं।
आरोपी डॉक्टर केपी सिरोही स्याना के गांव घंसूरपुर के निवासी हैं। सीओ प्रखर पांडे के अनुसार मामले की जांच चल रही है।
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025