बुलंदशहर में युवक के घर पर फायरिंग:बोला- धमकी भरे कॉल आ रहे थे,कार और दीवार में धंसी बुलेट...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 03, 2025

बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांगरोल गांव में एक युवक के घर पर बीती रात फायरिंग की गई। वारदात बीती रात करीब 3 बजे की है। गांव के रहने वाले भरत शर्मा ने बताया कि रात में उनके मोबाइल पर लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे। पीड़ित का कहना है कि पहले पहले धमकी भरे कॉल आए, उसके बाद जब मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर लिया तो घर पर फायरिंग होने लगी। परेशान होकर उन्होंने फोन बंद कर दिया। इसके बाद एक चार पहिया वाहन से आए लोगों ने उनका घर ढूंढा और फायरिंग की। दूसरी गोली मकान के मुख्य गेट के ऊपर से दीवार में जा लगी। एक गोली भरत के घर के बाहर खड़ी रिश्तेदार की कार में लगी। सुबह भरत की मां को आंगन में झाड़ू लगाते समय एक खाली कारतूस मिला।
गोलियों की तड़तड़ाहट सुन लोग सहमे
भरत ने घटना की सूचना 112 पर दी। चोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सुबह फोरेंसिक टीम ने कार में लगे गोली के निशानों की जांच की। गांव के लोगों ने बताया कि गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर हम लोग सहम गए।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025