बुलंदशहर में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर कूदने की धमकी:छात्रा के आने पर उतरा नीचे,शादी की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 06, 2026
बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के लखावटी गांव में मंगलवार को एक युवक शादी की जिद में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर करीब 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, स्याना कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक का औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एमए की एक छात्रा से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। मामला कोर्ट मैरिज तक पहुंच गया, लेकिन जब छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को अलग रहने की सलाह दी। इसके बाद युवक लगातार छात्रा और उसके परिवार पर दबाव बना रहा था।
*टावर पर चढ़कर दी जान देने की धमकी*
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे युवक छात्रा के गांव पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने छात्रा के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह छात्रा को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा और बार-बार कूदने व खुद को आग लगाने की धमकी देता रहा।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026