बुलंदशहर में कई स्थानों पर खतरे के निशान को पार:गंगा और नहरों में बढ़ा जलस्तर,प्रशासन अलर्ट..TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 03, 2025

बुलंदशहर में पहाड़ी क्षेत्रों की लगातार बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। गंगा और नहरों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। गंगा और नहरों के प्रमुख घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने जलस्तर में तेज वृद्धि की जानकारी दी है। यह कदम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने लोगों से गंगा या नहरों के किनारे न जाने की अपील की है। *स्नान के दौरान बरतें सावधानी*
स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि गंगा और नहरों में जलस्तर बहुत अधिक है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। उन्हें अनावश्यक रूप से जल में प्रवेश न करने की सलाह दी गई है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025