अनूपशहर में भारतीय किसान यूनियन कर्मठ का गठन:किसान यूनियन भानू से अलग नेताओं का नया मोर्चा,राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति..TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 03, 2025

अनूपशहर में भारतीय किसान यूनियन भानू से अलग होकर नेताओं ने भारतीय किसान यूनियन कर्मठ के नाम से नई राष्ट्रीय किसान यूनियन का गठन किया है। उन्होंने कहा कि भानू गुट किसानों की आवाज नहीं उठा रहा था और उनकी नीतियां किसान विरोधी थीं। डाक बंगला अनूपशहर में आयोजित पहली बैठक में सिकंदराबाद निवासी राजवीर सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्रांति प्रकाश शर्मा ने बताया कि भानु प्रताप सिंह की नीतियों से नाराज होकर कई दर्जन लोगों ने यह नया संगठन बनाया है। बैठक की अध्यक्षता चरण सिंह राघव ने की, जबकि संचालन प्रदीप प्रधान ने किया। बुलंदशहर जिले का जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव को बनाया गया। इस दौरान अनूप चौधरी को राष्ट्रीय संरक्षक और नरेश गिरी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। क्रांति प्रकाश शर्मा ने बताया कि नया संगठन छोटे और बड़े सभी किसानों की आवाज उठाएगा। बैठक में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर किसानों के हित में आंदोलन भी किए जाएंगे।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025