सिकंदराबाद में रोडवेज बस-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:दो घायल,पुलिस ने बस जब्त की,चालक बस छोड़कर फरार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 25, 2026
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सोमवार देर रात जीटी रोड पर एसडीएम कोर्ट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान कायस्थवाड़ा निवासी हिमांशु पुत्र चंद्रपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु किसी सामान को लेने के लिए बाइक से जा रहा था, तभी अचानक सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है घटना के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026