बुलंदशहर में मिशन शक्ति स्कूटी रैली:नवरात्रि पर महिला सुरक्षा का संदेश दिया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 25, 2026
बुलंदशहर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूटी एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के इस अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने मिशन शक्ति 5.0 (फेज द्वितीय) के तहत इस रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के साथ-साथ उनके बीच जागरूकता फैलाना रहा। रैली के माध्यम से महिला हेल्पलाइन नंबर—1090, 181 और 112—का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिला बीट पुलिसिंग को मजबूत किया जा रहा है, वहीं एंटी रोमियो स्क्वॉड को भी सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस विभाग ने यह भी जानकारी दी कि जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग और अन्य सेवाओं को एकीकृत कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा ग्राम चौपालों के माध्यम से गांव-गांव में जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। रैली के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Articles
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: सदर तहसील में सबसे अधिक जमीन अधिग्रहण:1510 किसानों से अधिग्रहित होगी,17 गांवों की 308 हेक्टेयर जमीन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 25, 2026
सिकंदराबाद में रोडवेज बस-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:दो घायल,पुलिस ने बस जब्त की,चालक बस छोड़कर फरार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 25, 2026
बुलंदशहर में रोडवेज बस खाई में पलटी:मोटरसाइकिल को बचाने में हुआ हादसा,मोटरसाइकिल बचाने के प्रयास में बेकाबू हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 25, 2026