बुलंदशहर में डीआईजी मेरठ ने की अपराध समीक्षा बैठक:लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश,त्योहारों पर विशेष निगरानी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 24, 2026

बुलंदशहर में सोमवार को डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने वार्षिक निरीक्षण के तहत पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी और थाना/शाखा प्रभारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य अपराधों की समीक्षा करना और आगामी त्योहारों के लिए आवश्यक निर्देश देना था। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह और पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार सहित सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने डिबाई, अनूपशहर और शिकारपुर सर्किल में लंबित विवेचनाओं की अधिक संख्या पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं को थाना प्रभारी स्वयं देखेंगे, जबकि क्षेत्राधिकारी हर 15 दिन में इनकी समीक्षा करेंगे। नैथानी ने गंभीर अपराधों में शामिल सक्रिय अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट जैसी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोकशी के मामलों में वांछित आरोपियों पर इनाम घोषित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित करने को कहा गया। साथ ही, ऐसे मामलों में वाहन मालिकों को भी अभियुक्त बनाने के निर्देश दिए गए।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026