बुलंदशहर प्रदर्शनी में देशी रागिनी:कलाकारों ने लोक संस्कृति और देशभक्ति की झलक पेश की,शहीद दिवस कार्यक्रम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 24, 2026
बुलंदशहर में जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। 16 मार्च को शुरू हुई यह प्रदर्शनी 19 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी। इसी क्रम में सोमवार को प्रदर्शनी के ओपन स्टेज पर देशी रागिनी और शहीद दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। प्रदर्शनी स्थल पर स्थित रविंद्र नाट्यशाला में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इनमें स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। सोमवार को हुए देशी रागिनी कार्यक्रम में कलाकारों ने लोक संस्कृति और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में आने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह जनपद की एक ऐतिहासिक प्रदर्शनी है, जिसमें सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से परिवार सहित प्रदर्शनी में पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद लेने का आग्रह किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त, प्रदर्शनी में खान-पान के विविध स्टॉल और 'एक जनपद एक उत्पाद' योजना के तहत स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी आकर्षण का केंद्र है। आयोजकों ने जनपदवासियों से इस आयोजन का लाभ उठाने के लिए अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026