बुलंदशहर में बारिश दूसरे दिन भी जारी:कई जगहों पर गेहूं की फसल गिरी,ठंडी हवाओं के साथ तेज बूंदाबांदी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 20, 2026

शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव आया और ठंडी हवाओं के साथ तेज बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में बिजली चमकने के साथ हवा भी चली। इससे पहले गुरुवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश से आमजन को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, गरज और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई स्थानों पर गेहूं की फसल गिर गई है। कटी हुई सरसों की फसल भीग गई, जिससे नुकसान की आशंका है। आलू की खुदाई का काम भी प्रभावित हुआ है, और आम के बौर पर भी असर पड़ा है। हालांकि, कृषि अधिकारियों का कहना है कि अभी फसलों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। इस बीच, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 60 प्रतिशत और हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह के अनुसार, अभी भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अब तक लगभग चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यदि इससे अधिक बारिश होती है तो गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को नुकसान हो सकता है।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026