बुलंदशहर में हजारों स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली कटी:दफ्तरों के चक्कर लगा रहे लोग,रिचार्ज न होने से परेशान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 18, 2026

जनपद में हजारों स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। रिचार्ज न करवा पाने के कारण उनकी बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे वे बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर बदलवाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि इन मीटरों को बदला नहीं जाएगा। पावर कॉर्पोरेशन ने बकाया वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले में लाखों उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदल दिया था। नए कनेक्शनों पर भी स्मार्ट मीटर ही लगाए गए। इन मीटरों का मुख्य उद्देश्य यह था कि बकाया जमा न होने पर बिजली स्वतः डिस्कनेक्ट हो जाएगी, जिससे मैनुअल डिस्कनेक्शन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब इसी व्यवस्था के कारण जिले में हजारों स्मार्ट मीटर कई-कई हफ्तों से बंद पड़े हैं। रिचार्ज न होने के चलते इन उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग के एक्सईएन सौरभ मिश्रा ने बताया कि विभाग का पूरा ध्यान स्मार्ट मीटरों पर है। अब उपभोक्ताओं से बकाया वसूली और बिजली काटने के लिए कर्मचारियों को नहीं लगाना पड़ता। उन्होंने यह भी दोहराया कि भले ही बड़ी संख्या में स्मार्ट मीटर बंद पड़े हों, लेकिन इन्हें परिवर्तित नहीं किया जाएगा।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026