जिला प्रदर्शनी में बॉलीवुड नाइट ने बांधा समां:आज शतरंज प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन होगा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 18, 2026

बुलंदशहर में जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी-2026 जारी है। यह प्रदर्शनी 16 मार्च से शुरू होकर 19 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी स्थल पर स्थित रविंद्र नाट्यशाला के ओपन स्टेज पर मंगलवार शाम बॉलीवुड फ्यूजन नाइट का आयोजन किया गया। कलाकार अरुण शर्मा और दीक्षा गौतम की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला में 18 मार्च को बैरन हॉल में सुबह 11 बजे शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी दिन शाम 7 बजे ओपन स्टेज पर गंगा-जमुनी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।19 मार्च को भी बैरन हॉल में सुबह 11 बजे शतरंज प्रतियोगिता जारी रहेगी। इसी दिन शाम 7 बजे डांसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में परिवार सहित पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रदर्शनी में खान-पान के विभिन्न स्टॉल और 'एक जनपद एक उत्पाद' योजना के तहत स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। लोग इनकी खरीदारी कर लाभ उठा सकते हैं।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026