स्याना विधायक ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें बांटीं:भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत हुआ वितरण...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 14, 2026
स्याना में भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें वितरित कीं। यह वितरण ग्राम चांदपुर पूठी में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत आयोजित एक समारोह में किया गया। इस अवसर पर विधायक लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को सम्मान के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों से आमजन लाभान्वित हो रहा है और अभूतपूर्व विकास हो रहे हैं। दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ट्राई साइकिलों का वितरण किया जा रहा है। विधायक ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र के कुल 33 दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें वितरित की गई हैं। इस दौरान संजीव चौहान, उधम सिंह, प्रमोद लोधी, देवेंद्र प्रधान, चरन सिंह और डालचंद लोधी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026