स्वामी दीनदयाल की समाधि पर उमड़ा जनसैलाब:बैंड के साथ निकली 'घायल' शोभा यात्रा, अनूपशहर में भक्ति का रंग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 05, 2026

अनूपशहर में धुलेड़ी की शाम आस्था और परंपरा के नाम रही। मोहल्ला मदार गेट स्थित स्वामी दीनदयाल जी महाराज की समाधि पर आयोजित वार्षिक मेले में हजारों की भीड़ उमड़ी। मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक 'घायल' शोभा यात्रा रही, जिसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। धुलेड़ी की दोपहर से ही मोहल्ला मदार गेट में रौनक बढ़ गई थी। स्वामी दीनदयाल जी महाराज के मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। शाम 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का समाधि स्थल की ओर आना शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने समाधि पर माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में बच्चों और महिलाओं ने खान-पान के स्टालों का भी आनंद लिया।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026