जहांगीराबाद के चचराई गांव में प्राचीन मेले का आयोजन:होली के बाद बाबरी बाबा मंदिर मेले में उमड़ी भीड़,सुरक्षा कड़ी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 05, 2026
जहांगीराबाद में होली का त्योहार समाप्त होते ही गांव चचराई स्थित बाबरी बाबा के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर भक्त प्रसाद और चादर चढ़ा रहे हैं। यह मंदिर प्राचीन समय से मेले का आयोजन करता रहा है, जहां दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु आते हैं। भक्त यहां माथा टेकते हैं और अपनी मन्नतें पूरी होने पर बच्चों का मुंडन संस्कार और कान छेदन भी मंदिर परिसर में ही करवाते हैं। बुधवार शाम से शुरू हुई यह भीड़ देर रात तक जारी रही। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में झूले और खेल-तमाशे लगाए गए हैं। इसके अलावा, खाने-पीने की कई दुकानें और अन्य स्टॉल भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मेला परिसर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।इसी बीच, गांव चचराई में मंगलवार शाम से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण अंधेरा छा गया है। ग्रामीण सूरज लोधी, अजय ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है, लेकिन बुधवार देर रात तक भी इसे बदला नहीं जा सका था। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) सौरभ मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे अस्थाई दुकानें लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि एसडीओ को मौके पर भेजा गया है और ट्रांसफार्मर बदलने के लिए हाइड्रा मशीन मंगाई जा रही है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026