खुर्जा में महिला का अधगला शव मिलने से हडकंप:पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 05, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र में एक महिला का अधगला शव मिलने से हड़कंप मच गया। लखनवाड़ा गांव में बुधवार देर शाम पुल के पास ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की सूचना पर अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव पानी में पड़ा हुआ था, जो काफी हद तक गल चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। शव के ऊपर सोने के कुंडल और गले में एक चेन भी मिली है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अरनिया थाना पुलिस महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026