खुर्जा जंक्शन पर उतारा गया:फरक्का एक्सप्रेस में फौजी की तबीयत बिगड़ी,मौत,अस्पताल में मृत घोषित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 06, 2026
खुर्जा जंक्शन पर फरक्का एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक फौजी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फौजी हरियाणा के जींद से लखनऊ जा रहे थे। यह घटना दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली 15744 फरक्का एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में हुई। ट्रेन के शौचालय में एक फौजी अचेत अवस्था में मिले। कोच अटेंडेंट ने तुरंत रेलवे पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर रात 12:39 बजे खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई और अचेत फौजी को उतारा गया। एंबुलेंस की मदद से उन्हें खुर्जा के जटिया सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब से मिले रिजर्वेशन के अनुसार उनका नाम 47 वर्षीय शक्ल देवपाल सिंह था, जो कोच में सीट नंबर 45 पर यात्रा कर रहे थे। जीआरपी और आरपीएफ खुर्जा जंक्शन द्वारा की गई जांच में मृतक की पहचान 47 वर्षीय शक्ल देवपाल पुत्र हरपाल के रूप में हुई। वह वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के रामगांव के निवासी थे। जांच के दौरान उनके भाई राजदेव पाल से संपर्क किया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि शक्ल देवपाल सेना में तैनात थे और वर्तमान में हरियाणा के हिसार जिले के जींद शहर में उनकी तैनाती थी। वह मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले थे। जांच पड़ताल के बाद जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। खुर्जा जंक्शन जीआरपी चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि फौजी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।अ भी तक स्वजन अलीगढ़ नहीं पहुंचे हैं। हालांकि हिसार बटालियन से कुछ जवान अलीगढ़ पहुंच चुके हैं। उधर रेलवे सुरक्षा बल के सहायक आयुक्त अलीगढ़ गुलजार सिंह ने बताया कि फरक्का एक्सप्रेस में यात्री अचेत अवस्था में मिला था।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026