स्याना में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:आवागमन पर पड़ा असर,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 04, 2026
स्याना में बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। सुबह घना कोहरा छा जाने से दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य हो गई। इसके चलते हाईवे और लिंक मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों तेज धूप निकलने के बाद अचानक कोहरा छाने से लोगों को असुविधा हुई। अधिकांश लोग अपने घरों में ही रहे, और सुबह सैर पर जाने वाले लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया। क्षेत्र में पड़ रहे इस कोहरे से आलू की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, गेहूं की फसल के लिए इसे फायदेमंद माना जा रहा है। कोहरे के कारण सामान्य दिनों की तुलना में बाजार भी देरी से खुले। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए घरों में अलाव जलाते देखे गए। स्टेट हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलते हुए दिखाई दिए, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। कोहरे की वजह से बसों के समय में भी बदलाव किया गया है, और वे अपने निर्धारित रूट पर देरी से पहुंच रही हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026