औरंगाबाद में शब-ए-बारात अकीदत से मनाई गई:कब्रिस्तानों में दुआ,मस्जिदों में इबादत,अमन-चैन की कामना...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 04, 2026
औरंगाबाद कस्बे में मुस्लिम समुदाय ने शब-ए-बारात का पर्व अकीदत और धार्मिक रवायतों के साथ मनाया। इस अवसर पर मस्जिदों में रात भर खुदा की इबादत की गई और कब्रिस्तानों में अपने पूर्वजों की मगफिरत (मोक्ष) के लिए दुआएं मांगी गईं। प्रमुख समाजसेवी वकील सैफी और नदीम ने शब-ए-बारात के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह रात गुनाहों से तौबा करने और इंसानियत की भलाई का रास्ता चुनने का अवसर देती है। अल्लाह इस रात अपने बंदों की दुआएं कुबूल फरमाता है। नगर पंचायत के सभासद पति शहाजुद्दीन उर्फ भूरा मेवाती ने कस्बेवासियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह रात आपसी भाईचारे और मोहब्बत को बढ़ावा देती है। उन्होंने मुल्क की तरक्की और औरंगाबाद की खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने की बात कही और युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से इबादत करने की अपील की। औरंगाबाद की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। देर रात तक लोग कब्रिस्तानों में अपने बुजुर्गों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने और मोमबत्तियां जलाने के लिए पहुंचते रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए औरंगाबाद थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद रहे।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026