बुलंदशहर में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर चोरी:अज्ञात चोरों पर FIR दर्ज,बिजलीघर के बाहर से गायब...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 04, 2026
बुलंदशहर के ऊर्जा निगम के पंचम खंड के बिजलीघर चंदेरू के बाहर से पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया है। इस मामले में सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने बिजलीघर के जेई ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है। ट्रांसफार्मर चोरी होने को लेकर विभाग में भी चर्चाएं तेज हैं। ऊर्जा निगम के सूत्रों के अनुसार, पंचम खंड के चंदेरू स्थित बिजलीघर पर एक बिजनेस प्लान के तहत 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इसके बाद ऊर्जा निगम के एसडीओ, जेई और अन्य अधिकारियों ने हटाए गए इस ट्रांसफार्मर को जमा कराने के बजाय बिजलीघर के बाहर ही रखवा दिया था। करीब पांच टन वजनी यह ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। इस चोरी का पता तब चला जब एक किसान ने अपने खेत से फसल काटने के बाद वहां कुछ नट-बोल्ट और एंगल पड़े देखे। किसान ने इसकी सूचना बिजलीघर के स्टाफ को दी, जिसके बाद ट्रांसफार्मर चोरी होने की जानकारी सामने आई। चोरों ने करीब 52 लाख रुपये कीमत के इस पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका तेल और कॉपर का तार चुरा लिया। विभाग के एक ठेकेदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर का वजन लगभग पांच टन (50 क्विंटल) होता है। इसमें करीब 200 लीटर के 11 ड्रम (2200 लीटर) तेल और 25 क्विंटल से अधिक कॉपर होता है। ऐसे में इस ट्रांसफार्मर को खोलने और अंदर से सामान चोरी करने के लिए बिना हाईड्रा मशीन के इसे उठाना संभव नहीं है। ठेकेदार ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम आठ घंटे का समय लगा होगा, जिससे यह संभव नहीं लगता कि बिजलीघर के स्टाफ या अधिकारियों को इसकी जानकारी न हुई हो। बोले चीफ- होगी विभागीय जांच भी चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि इतने बड़े ट्रांसफार्मर के चोरी होने में अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। ऐसे में अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने के लिए विभाग स्तर पर भी जांच कराई जानी है। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। साथ ही संबंधित अधीक्षण अभियंता को भी प्रकरण की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026