शहर में घना कोहरा, दृश्यता हुई कम:मौसम विभाग का येलो अलर्ट,ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 04, 2026
बुधवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाओं के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह के समय दृश्यता इतनी कम हो गई कि मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार देर शाम से ही कोहरे का असर बढ़ने लगा था, जो देर रात तक घना हो गया। मौसम विभाग ने आज घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में बुधवार को ठंड में भी इजाफा दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण आलू, सरसों और सब्जी की फसल वाले किसान चिंतित हैं। किसान वीरेंद्र लोधी और संजय शर्मा ने बताया कि ऐसे मौसम में फसलों में रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। लगातार नमी बने रहने से आलू की फसल में झुलसा और गलन रोग लग सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 88 प्रतिशत और हवा की गति लगभग आठ किलोमीटर प्रति घंटे रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष और मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह के अनुसार, मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अभी कोहरे और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहने का अनुमान है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026