मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज:अनुपस्थित या शिफ्ट हुए मतदाताओं को घर-घर जाकर तलाशा जा रहा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 03, 2026
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में अनुपस्थित या स्थानांतरित मतदाताओं के सत्यापन का अभियान जारी है। इन मतदाताओं को नोटिस जारी कर घर-घर जाकर तलाशा जा रहा है। यह अभियान उन मतदाताओं की पहचान करने के लिए चलाया जा रहा है जिनके नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं, जो कहीं और चले गए हैं, या किसी अन्य कारण से सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वे वास्तव में उपस्थित हैं या नहीं। निर्वाचन आयोग ने जनपद के सभी 3031 बूथों पर इस अभियान को आज भी जारी रखा है। बीएलओ घर-घर जाकर या दूरभाष के माध्यम से मतदाताओं से संबंधित दस्तावेज मांग रहे हैं ताकि उन्हें सूची में शामिल किया जा सके। अभियान के तहत उपस्थित बीएलओ हेमा गर्ग ने बताया कि जिन लोगों की मैपिंग नहीं हो पाई है, उनसे संबंधित कागजात मांगे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग के अगले निर्देश प्राप्त होने तक यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026