सिकंदराबाद में अखंड रामायण पाठ:सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में भंडारे का होगा आयोजन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 31, 2026
सिकंदराबाद के होली मेला रोड स्थित सिद्ध श्री बालाजी महाराज मंदिर में शनिवार को अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार, 31 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजे अखंड रामायण पाठ के साथ होगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन, 1 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे पूर्णाहुति हवन संपन्न कराया जाएगा। इसके उपरांत, दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मंदिर के महंत नारायण दास शर्मा ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान पिछले 20 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करें और धर्मलाभ प्राप्त करें। श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026