बुलंदशहर की पॉश कॉलोनियों में बारिश से बिगड़े हालात:जल निकासी के भी इंतजाम नहीं,सड़कें कीचड़ में तब्दील...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 30, 2026
बुलंदशहर में हुई बारिश ने नगर पालिका और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर की पॉश कॉलोनियों में बारिश के बाद सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी, लेकिन मिट्टी और मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया। बारिश के कारण यही मिट्टी दलदल में बदल गई। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका और कार्यदायी संस्था के अधिकारी स्थिति से अनभिज्ञ बने हुए हैं। कई दिनों से सड़कें कीचड़ से अटी पड़ी हैं, लेकिन न तो मिट्टी हटाई गई है और न ही सड़कों की मरम्मत की गई है। इसके चलते वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन के कारण लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की पॉश कॉलोनियों में भी हालात मलिन बस्तियों से बदतर हो गए हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दूभर हो गया है। इसके अतिरिक्त, कीचड़ और गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सीवर लाइन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, सड़कों की मरम्मत कराई जाए और सड़क पर पड़ी मिट्टी को तुरंत हटवाया जाए। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026