स्याना में घायल नीलगाय रजवाहे में गिरी:आवारा कुत्तों ने नीलगाय पर हमला किया,वन विभाग ने रस्सी से निकाला... TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 30, 2026
स्याना में गुरुवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नीलगाय अपनी जान बचाने के लिए नगर स्थित रजवाहे में जा गिरी। गनीमत रही कि रजवाहे में पानी नहीं था, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने गढ़ रोड स्थित स्टेट हाईवे के किनारे रजवाहे में घायल नीलगाय को पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कुत्तों के झुंड को वहां से भगाया और नीलगाय की जान बचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों और वन विभाग के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद नीलगाय को रजवाहे से सुरक्षित बाहर निकाला। वनरक्षक लोकेश कुमार ने बताया कि नीलगाय पर कुत्तों ने हमला किया था, जिसके बाद वह जान बचाने के लिए रजवाहे में कूद गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि नीलगाय को प्राथमिक उपचार दिया गया है। वन विभाग की टीम की देखरेख में नीलगाय को गुलावठी स्थित वन विभाग के संरक्षण क्षेत्र में रखा जाएगा। पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि शहरी इलाकों में वन्यजीवों को देखने पर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें, ताकि समय रहते उनकी मदद की जा सके।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026