बुलंदशहर की महिला के सिर के ऊपर से गूजरा पहिया:अलीगढ़ में ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत,हादसे में पति और बेटा घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 29, 2026
अलीगढ़ में बाइक सवार दम्पति और उनके बेटे को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके पति और बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसा अनूपशहर रोड स्थित गांव सुडियाल के पास बुधवार की शाम करीब 4 बजे हुआ। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। घायल जिला अस्पताल भेज दिए। हादसा जवां थाना इलाके से जुड़ा है। बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव करनपुर कलां के रहने वाले उदय वीर पुत्र खंदारी राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनकी ससुराल अलीगढ के गांव भोपुतपर गड़राणा में हैं। उदयवीर ने बताया कि ससुर दीनदयाल और उनके भाई हनुमान प्रसाद एक केस में अलीगढ जेल में बन्द हैं। उनसे गुरुवार को मिलने जाना था। इसलिए बुधवार को 38 वर्षीय पत्नी रेखा और बेटा ऋषभ के साथ ससुराल बाइक से आ रहे थे । उनकी बाइक थाना जवां इलाके के अनूपशहर रोड स्थित गांव सुडियाल के पास पहुंची थी। तभी पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनो बाइक सहित सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया रेखा के सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई । जबकि वह और बेटा रिषभ हादसे में घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर राहगीर और ग्रामीण भारी संख्या में एकत्र हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई। शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। जबके वे और बेटा इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान हादसे की खबर पर गांव और ससुराल से परिजन भी अस्पताल आ गए । मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। रेखा ने अपने पीछे तीन बेटे रोबिन, रोहित और ऋषभ को रोते बिलखते छोड़ा है। डॉ. रितेश सिनसिवार ने बताया कि घायल पिता पुत्र को प्राथमिक उपचार देकर देर शाम साढ़े 7 बजे तक घर भेज दिया था। दोनों खतरे से बाहर हैं।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026