बुलंदशहर में आयकर विभाग की पांच दिनों से कार्रवाई जारी:आनंदा डेयरी में करोड़ों के लेनदेन के सबूत-मिटाने का आरोप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 20, 2026
बुलंदशहर के स्याना स्थित आनंदा डेयरी में हजारों करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन से जुड़े सबूत नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इसे गंभीर कर चोरी का प्रकरण मानते हुए आयकर विभाग, दिल्ली की टीम ने व्यापक जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि लेनदेन से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल और कागजी रिकॉर्ड जानबूझकर नष्ट किए गए हैं। आयकर विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की एक विशेष टीम को बुलाया है, जो डिलीट किए गए डेटा की रिकवरी में जुटी हुई है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब सात बजे शुरू हुई थी और लगातार पांच दिनों से जारी है। दिल्ली से आई 20 से अधिक अधिकारियों की टीम स्याना स्थित आनंदा डेयरी के अलावा हापुड़ के पिलखुवा और रायबरेली स्थित प्लांट पर एक साथ छापेमारी कर रही है। जांच के दौरान बड़ी संख्या में लेनदेन से जुड़ी पर्चियां बरामद की गई हैं, जिनमें बिना बिल के करोड़ों रुपए के कारोबार का उल्लेख है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बरामद पर्चियों के आधार पर हापुड़ के दो व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की गई है। आशंका है कि डेयरी और इन व्यापारियों के बीच लंबे समय से बिना बिल के लेनदेन चल रहा था, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हुआ है। दस्तावेजों के गहन अध्ययन के बाद कर चोरी की राशि और भी अधिक सामने आने की संभावना है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026