कांग्रेस ने लोहगला और बराल में किया मनरेगा संवाद:जिला कांग्रेस कमेटी ने चलाया मनरेगा बचाओ अभियान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 14, 2026
कांग्रेस के देशव्यापी "मनरेगा बचाओ संग्राम" अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर ने अगौता ब्लॉक के लोहगला और गुलावठी ब्लॉक के बराल गांवों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं और कांग्रेस के समर्थन का आश्वासन दिया। लोहगला गांव की चौपाल में ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों ने मनरेगा योजना के नाम बदलने और उसके प्रावधानों में किए जा रहे बदलावों पर अपनी चिंता व्यक्त की। मजदूरों ने शिकायत की कि काम के दिन घटाए जा रहे हैं, मजदूरी भुगतान में देरी हो रही है और रोजगार की गारंटी कमजोर की जा रही है, जिससे गांवों में आजीविका का संकट गहरा रहा है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने इस अवसर पर कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इसके नाम और प्रावधानों से छेड़छाड़ कर योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जियाउर्रहमान ने आगे कहा कि कांग्रेस गांव-गांव जाकर मनरेगा बचाने की लड़ाई लड़ेगी और मजदूरों के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। चौपाल में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को बचाने और मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, देशदीपक भारद्वाज, नईम मंसूरी और लुकमान चौहान ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए गांवों में लोग उत्सुक हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मनरेगा खत्म करने की कोशिश भाजपा के लिए भारी पड़ेगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, देशदीपक भारद्वाज, आशू कुरैशी, सैय्यद अमान, अशोक शर्मा, देव शर्मा, लुकमान चौहान, वसीम खान, महेश चंद्र, अनस नंबरदार, हारून खान, ताज मोहम्मद, रउफ अली, वसीम चौहान, शकील अहमद, हसमत, नजाकत अली, मोदूद अली, अकरम, सलाम खान, दुष्यंत गौतम और रामवीर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026