बुलंदशहर में बेसहारा लोगों को मिली राहत:एएसपी ने कड़ाके की ठंड में बांटे कंबल,सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 13, 2026
बुलंदशहर में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए सोमवार देर रात एएसपी ऋजुल खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने नगर के विभिन्न इलाकों में गरीबों व बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए। यह अभियान शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। एएसपी ऋजुल ने सोमवार देर रात नगर के नुमाइश मैदान, भूड़ रोड समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर सड़क किनारे और खुले में सो रहे लोगों को कंबल बांटे। इस दौरान पुलिस टीम भी उनके साथ मौजूद रही। ठंड से कांप रहे लोगों को जब कंबल मिले तो उनके चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी एएसपी ऋजुल ने जरूरतमंदों से अपील की कि वे ठंड से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रात के समय गश्त बढ़ाएं और खुले में सो रहे लोगों की पहचान कर उन्हें कंबल उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति ठंड की वजह से असहाय न रहे।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026