आरोपी की जेल में मौत के बाद कोर्ट ने किया खत्म:बकरी से रेप,बच्ची से छेड़छाड़ का केस समाप्त...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 10, 2026
बुलंदशहर में बकरी से दुष्कर्म और नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में अदालत ने आरोपी की मौत के बाद केस समाप्त कर दिया है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) वरुण कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। एडीजीसी वरुण कौशिक ने बताया कि जेल से आरोपी की मृत्यु की आधिकारिक रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में अभियोजन को समाप्त करने की कार्रवाई की गई। आरोपी गजेंद्र, जो एडीओ (पंचायत) के पद पर तैनात था, की 25 दिसंबर को जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जेल प्रशासन ने मृत्यु की पुष्टि करते हुए संबंधित दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत किए थे। यह मामला 13 अगस्त 2024 का है, जब अहमदगढ़ थाना पुलिस ने गजेंद्र को बकरी के साथ कुकर्म और एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2)(बी), पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की मृत्यु के कारण कानूनी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकी, जिसके चलते कोर्ट ने औपचारिक रूप से मुकदमे को समाप्त कर दिया। सरकारी पद पर तैनात व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने से यह मामला जिले भर में चर्चा का विषय बना था और विभागीय छवि पर भी सवाल उठे थे।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026