बुलंदशहर के शिकारपुर सरकारी अस्पताल में मरीजों को पीने का पानी नहीं:नगरपालिका ईओ बोलीं- जल्द ठीक कराएंगे,मरीज परेशान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 27, 2025

बुलंदशहर के शिकारपुर सरकारी अस्पताल में मरीजों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर कई दिनों से खराब पड़े हैं।
मरीज और उनके परिजन प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर तक जाते हैं। गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है।
अस्पताल के गार्ड के अनुसार, नगर पालिका द्वारा लगाए गए ये वाटर कूलर लंबे समय से काम नहीं कर रहे हैं। लेकिन खराब होने के कारण निराश होकर लौट जाते हैं।
शिकारपुर सीएचसी प्रभारी ने अब तक वाटर कूलर की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया है। समस्या केवल अस्पताल तक ही सीमित नहीं है। नगर के जहांगीराबाद चुंगी खर्जा अड्डा पर भी वाटर कूलर खराब पड़ा है।
नगर पालिका के कर्मचारी भी इस समस्या से अनजान बने हुए हैं। नगरपालिका ईओ नीतू सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने सभी वाटर कूलर को जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025