स्याना में अपंजीकृत होटल बने अपराधियों का ठिकाना:पुलिस के सामने कबूला,ईरानी गैंग के सदस्य और हत्या के आरोपी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 27, 2025

स्याना तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अपंजीकृत होटल और गेस्ट हाउस अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गए हैं। हाल ही में ईरानी गैंग के तीन सदस्यों ने एक सर्राफा व्यापारी की सोने की थैली चुराई।
चोरी के बाद वे एक अपंजीकृत होटल में छिप गए। अपराधी वारदात के बाद इन्हीं स्थानों में छिपते हैं। स्याना कोतवाली पुलिस की जांच में आरोपियों ने यह बात स्वीकार की। इन अवैध होटलों में अन्य गैरकानूनी गतिविधियां भी चल रही हैं।
इससे पहले एक हत्या के आरोपियों ने भी ऐसे ही एक होटल का सहारा लिया था। सोशल मीडिया पर इन होटलों से जुड़े देह व्यापार के वीडियो वायरल हुए हैं।
अपराधी इन होटलों का इस्तेमाल अपनी गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने के कारण ये अपंजीकृत होटल बिना किसी मानक का पालन किए चल रहे हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में मानसून की दस्तक:किसानों को धान की फसल का फायदा,तापमान 40 से घटकर 27 डिग्री पर आया...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 01, 2025

रूढ़बांगर में बच्चों के खेलने के दौरान गिरी हनुमान मूर्ति:5 दिन में सुरक्षा जाल लगाने के आदेश,प्रशासन ने कराई नई मूर्ति की स्थापना...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2025

बुलंदशहर में फैक्ट्री का प्रदूषण बना समस्या:सांस की बीमारियों का खतरा,6 गांवों के लोग परेशान,सीएम को भेजा पत्र...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2025