बुलंदशहर में गैस टैंकर और ट्रक की टक्कर:दो लोग गंभीर घायल,सड़क पर फैली गैस में लगी आग,यातायात रोका...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 27, 2025

बुलंदशहर में गैस टैंकर और ट्रक की टक्कर:दो लोग गंभीर घायल,सड़क पर फैली गैस में लगी आग,यातायात रोका...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में ब्रह्मानंद के पास सुबह एक सड़क हादसा हुआ। सड़क पर गैस और पेट्रोल फैल गया। गाज़ियाबाद से अलीगढ़ जा रहा इण्डेन गैस टैंकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

टक्कर के बाद टैंकर पलट गया। पेट्रोल के संपर्क में आते ही आग लग गई। एक और ट्रक आग की चपेट में आ गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के इलाकों में आग नहीं फैली। सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया। हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। यातायात को रोक दिया गया। टक्कर की वजह की जांच की जा रही है। घायल दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Published on June 27, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक