बुलंदशहर:अनूपशहर में पूर्व विधायक को पालिकाध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 25, 2025

अनूपशहर में संविधान हत्या दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आपातकाल में मीसाबंदी रहे 88 वर्षीय लोकसेनानी और पूर्व भाजपा विधायक नवलकिशोर गर्ग का विशेष सम्मान किया गया।
पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें और उनकी पत्नी विमला गर्ग को पटका व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
नवलकिशोर गर्ग ने 25 जून 1975 के आपातकाल को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार ने संविधान और लोकतंत्र की अवहेलना की।
संघ और जनसंघ के हजारों कार्यकर्ताओं को मीसा के तहत जेल में बंद किया गया। उन्होंने बताया कि उस समय नागरिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था।
लेकिन लोगों ने सरकार के अत्याचार सहे और लोकतंत्र की रक्षा की। इस अवसर पर रामपालसिंह सूर्यवंशी, सीपीसिंह, डा. एस कुमार, होमनिधि वाष्णेय, अभय गर्ग, तुषार गुप्ता, विट्टू चौधरी, विकास सूर्यवंशी, पुनीत सिंघल, सोनू रस्तौगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान शहीद हुए स्व. कांतीप्रकाश गर्ग की 95 वर्षीय पत्नी रामचर्चा देवी को भी उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025